सरदार पटेल की जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, महराजगंज में निकली राष्ट्रीय एकता रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने लौह पुरुष को किया नमन, एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

महराजगंज, रायबरेली। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महराजगंज कोतवाली, चंदापुर थाना, नगर पंचायत सहित विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव एवं उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।

 

वहीं चंदापुर थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव सिंह एवं उपनिरीक्षक बीपी सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके जीवन संघर्ष और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।

 

इसके अलावा महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू के नेतृत्व में भी कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरुष को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा देशी रियासतों के एकीकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी गई।

 

वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखना ही लौह पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें