


महराजगंज/रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह,प्रधानाचार्य एस. एल. प्रजापति, उप -प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। अदिति,अनन्या, अमृता,अविका,आस्था,नैना, नित्या,सक्षम, आकांक्षा,साहित्य,अर्णव, आकृति,कार्तिक,तन्मय, सानिध्य,काजेश ने श्रीकृष्ण एवं राधा जी की मनमोहक झांकियां,भजन,नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इसी क्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह एवं एस. एल.प्रजापति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया गया जिनमें – “बेस्ट मदर टीचर अवॉर्ड” मनीषा श्रीवास्तव, “बेस्ट हाउस इंचार्ज” बीरेन्द्र कुमार,”बेस्ट क्लास टीचर अवॉर्ड” – प्राइमरी विंग-पूजा श्रीवास्तव, जूनियर विंग सुनीता तिवारी,सेकेंडरी विंग – प्रेम शंकर, सीनियर सेकेंडरी – बृजराज यादव,”को -करिकुलर एक्टिविटी अवॉर्ड” आलोक पांडेय, “डायनेमिक टीचर अवॉर्ड”- मो० अरशद|
इसी क्रम में “अधिकतम औसत अंक अवॉर्ड”(प्री प्राइमरी विंग)-रीना चौरसिया(ईवीएस),(प्राइमरी विंग)हरिवेश कुमार,(जूनियर विंग)नीतू सिंह(हिंदी),(सेकेंडरी विंग)मंजली अवस्थी(ग्रह विज्ञान),(सीनियर सेकेंडरी विंग)अनामिका पटेल(फिजिकल एडुकेशन) में दिया गया।
आज विद्यालय का संचालन छात्र छात्राओं द्वारा किया गया, जिनमें प्रधानाचार्य के रूप में हाई -स्कूल टॉपर(2025-26)राजवीर सिंह व उप -प्रधानाचार्या के रूप में प्राप्ति मौर्या ने कार्यभार संभाला। हेड बॉय -अनमोल सिंह व हेड गर्ल -खुशी चौरसिया ने विद्यालय संचालन में प्रभारी प्रधानाचार्य की सहायता की। यशस्वी मिश्रा, सत्यवीर,अवनी,जयंतिका,कर्णिका, दिशा,स्वास्तिक,आयुष,आस्था, अनुष्का,सिद्धांत,आकिब अली , अंशिका,किंजल,गुड़िया,रामेन्द्र,सुभाष,प्रांजुल ,काजल आदि छात्र -छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विशिष्ट अनुभव प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण के कर्म, सत्य, धर्म और कर्तव्य के संदेश को विद्यार्थियों के जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं ,छात्र -छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








