


अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर आज अहम बैठक होने जा रही है। CEO के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रस्ट को तीन सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का पैनल सौंप दिया है। अब ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद किसी एक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद करीब 600 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। इसके बाद इंटरव्यू और अन्य चयन प्रक्रियाओं के आधार पर सर्च कमेटी ने तीन सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों के नाम तय किए और उनकी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी।
अब इन तीन नामों पर ट्रस्ट के पदाधिकारी मंथन करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और जिम्मेदारियों के अनुरूप उनकी उपयुक्तता पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद एक नाम पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
CEO का पद राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में चयन प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
आज दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें CEO चयन को लेकर अंतिम फैसला संभव है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








