बाढ़ प्रभावित नकहरा पहुंचीं डीएम, ग्रामीणों से जानी समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 17 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सोमवार को तहसील करनैलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा और बाढ़ चौकी गौरा सिंहनापुर का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहें। जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल संज्ञान लेकर समाधान कराया जाए।

 

उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़े सभी संसाधन और व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को बिना किसी देरी के सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, जिला आपदा विशेषज्ञ समेत अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, आपदा प्रबंधन सहित आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, उप जिलाधिकारी करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें