सेवानिवृत्ति से पहले कृष्ण अवस्थी ने फहराया तिरंगा, कार्यालय में हुआ सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज, रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपनिबंधन कार्यालय महाराजगंज में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय में तैनात सहायक कर्मचारी श्री कृष्ण अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

 

श्री कृष्ण अवस्थी आगामी दिसंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके लंबे कार्यकाल और कार्यालय के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें ध्वजारोहण का विशेष अवसर प्रदान किया गया। यह उनके सेवाकाल का अंतिम स्वतंत्रता दिवस रहा।

 

ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्री कृष्ण अवस्थी के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

 

कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि श्री कृष्ण अवस्थी द्वारा वर्षों तक दी गई सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें तिरंगा फहराने का अवसर देकर सम्मानित करना पूरे कार्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण रहा।

 

इस मौके पर सब रजिस्ट्रार सुधा यादव, सहायक सब रजिस्ट्रार सुनील श्रीवास्तव, सतीश बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मढ़ी कांत दीक्षित, रज्जन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र अवस्थी ‘मोनू’, डब्लू श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों सम्मानित लोग मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें