

महराजगंज, रायबरेली देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेम क्लब महराजगंज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया। इस अवसर पर प्रेम क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में सभी ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








