महराजगंज,रायबरेली- थाना क्षेत्र में हनुमान भण्डारे के दौरान युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पूरे अचली में हनुमान मंदिर के पास आयोजित भंडारे में प्रसाद खा रहे लोगों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिसमें एक युवक का सिर फट गया। घटना 15 अक्टूबर की है। पीड़ित पवन कुमार ग्राम पूरे अचली में हनुमान मंदिर के पास चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कमलेश और सूरज ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में पवन का सिर फट गया। हंगामे की आवाज सुनकर जब रामचंद्र बीच-बचाव करन दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी से वार कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो वे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए और यदि थाने गए तो जान से मार डालने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया केस दर्ज किया गया है। कार्यवाही की जाएगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








