आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर होगा 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महज 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। प्रदेश सरकार ने इसे बढ़ाकर 8,000 रुपये किया। अब सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह करने जा रही है।

इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक पहले सहायिकाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 4,000 रुपये किया। अब इसे बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदेश में बच्चों, महिलाओं और कुपोषण से जुड़े कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मानदेय में वृद्धि से प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें