“मौत की आशंका लिखकर दी थी सूचना, फिर भी मूकदर्शक बनी रही पुलिस”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोड़िया बाजार पुलिस की लापरवाही पर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।

गोण्डा। जिले के कौड़िया बाजार क्षेत्र में पुलिस की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने के कारण एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छिन गईं। बताया जा रहा है कि 5 तारीख को ही रamesh नामक व्यक्ति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश ने पुलिस को दिए गए पत्र में साफ तौर पर लिखा था कि उसे अपनी हत्या की आशंका है और यह उसकी जीवन की आखिरी सूचना हो सकती है। इसके बावजूद कौड़िया बाजार पुलिस इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी।

आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अंततः वही घटना घटित हो गई, जिसकी आशंका रमेश ने पहले ही अपने पत्र में जताई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें