







लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हालिया वैश्विक परिस्थितियों के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की उपलब्धता की भी जानकारी ली। समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल या रसोई गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और इनकी आपूर्ति व वितरण पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में कहीं भी घबराहट का माहौल न बनने दिया जाए और न ही कृत्रिम संकट की स्थिति पैदा होने पाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत रखा जाए, ताकि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज







