कर्नलगंज तहसील में एसडीएम-वकील विवाद गहराया, दो जगहों पर अनशन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज/गोण्डा। कर्नलगंज तहसील में एसडीएम और वकीलों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस विवाद के चलते तहसील परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक ओर जहां वकील पिछले 12 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं, वहीं अब तहसीलकर्मियों ने भी एसडीएम के समर्थन में तहसील परिसर में अनशन शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कर्नलगंज के लेखपाल और अन्य तहसीलकर्मी एसडीएम के पक्ष में उतर आए हैं और उन्होंने तहसील परिसर में धरना-अनशन शुरू कर दिया है। इससे एक ही तहसील कैंपस में दो अलग-अलग स्थानों पर अनशन चल रहा है।

उधर वकीलों की हड़ताल के कारण तहसील में आने वाले फरियादियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता भी मुश्किल में है।

मामले को लेकर कर्नलगंज बार एसोसिएशन ने गोण्डा बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर समर्थन और मदद की मांग की है। साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि कल से पूरे तहसील परिसर में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

तहसील में बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं आम लोग इस विवाद के जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं ताकि तहसील का कामकाज सामान्य हो सके।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें