







लखनऊ। उत्तर प्रदेश को सशक्त कनेक्टिविटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की कनेक्टिविटी व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी तथा उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ेगी। जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली यह ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति देगी।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से प्रदेश में निवेश, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने इसे ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
सरकार का मानना है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकसित होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी और प्रदेश देश के प्रमुख कनेक्टिविटी केंद्रों में शामिल होगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी नई दिशा देने का काम करेगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








