दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे, जहां वे निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री राजकीय मेडिकल कॉलेज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचेंगे, जहां वे मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं और सुविधाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है, ताकि जिले में विकास योजनाओं को गति मिल सके और कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें